फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two people were killed by consuming poison

दो लोगों ने जहर खाकर जान दी

Thu, 11 Jun 2015 06:42 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 11 Jun 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा
विज्ञापन
लिया, जिसके बाद हालत बिगड़ने पर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
फरधान थाना क्षेत्र के गांव प्रतापपुर निवासी 25 धीरज कुमार ने बृहस्पतिवार की सुबह घर में जहर खा लिया, जिसके बाद घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। घरवालों के मुताबिक धीरज की एक माह पहले लकेसर गांव से शादी हुई थी, जिसके बाद दो दिन पहले उसकी पत्नी विदा होकर आई थी। आत्महत्या के कारणों के बारे में घरवालों ने जानकारी होने से इंकार किया है। दूसरा मामला सीतापुर के थाना लहरपुर के गांव मंगलीपुरवा का है, जहां 27 वर्षीय रामचंद्र ने किसी बात को लेकर जहर खा लिया। इसके बाद घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घरवालों ने जहर खाने के कारण की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed