फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two people killed in road accidents, including elderly

सड़क हादसों में अधेड़ समेत दो लोगों की मौत

Sun, 04 Dec 2016 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 04 Dec 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
Two people killed in road accidents, including elderly
accident - फोटो : amar ujala
सदर कोतवाली और गोला क्षेत्र में हुईं दुर्घटनाएं
विज्ञापन

शारदानगर में बस की टक्कर से घायल हुए सदर कोतवाली के मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी निवासी मोहम्मद नाज की लखनऊ के एक अस्पताल में मौत हो गई। उधर रविवार की सुबह पंजाबी कॉलोनी जा रहे कोतवाली गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी 55 वर्षीय कैलाशनाथ को कंटेनर ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।  
सदर कोतवाली के मोहल्ला हाथीपुर निवासी मोहम्मद अनस ने बताया कि शनिवार को उनका अविवाहित छोटा भाई 30 वर्षीय मोहम्मद नाज बाइक से शारदानगर गया था। शारदानगर के पास बस ने उसकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी थी, जिससे मोहम्मद नाज घायल हो गया। पुलिस ने हादसे की सूचना देते हुए घायल भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने भाई को लखनऊ रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे लखनऊ ले गए, जहां मोहम्मद नाज ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी कैलाशनाथ रविवार की सुबह साइकिल से मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी जा रहे थे। साढ़े आठ बजे नगर पालिका परिषद के गेट के पास पीछे से आ रहे कंटेनर ने साइकिल में  टक्कर मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर गए और कंटेनर उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। मौके पर ही कैलाश की मौत हो गई। घटनास्थल से चालक मय  वाहन लखीमपुर की ओर फरार हो गया। मृतक के बड़े भाई सुबेदार ने बताया कि कैलाश के  तीन पुत्र और एक पुत्री है, जिनका विवाह हो चुका है। मृतक की पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। कैलाश फेरी लगाकर रेडीमेड कपड़े बेचने का काम करता था। सुबह वह तगादा करने पंजाबी कॉलोनी जा रहा था। मृतक के पुत्र राकेश  कुमार ने अज्ञात चालक के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed