फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two cousins died in the accident, one seriously

हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत, तीसरा गंभीर

Sun, 05 Jun 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बिजुआ/गुलरिया।
अमर उजाला ब्यूरो/बिजुआ/गुलरिया। Updated Sun, 05 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two cousins died in the accident, one seriously
accident - फोटो : amar ujala
- अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो की मौके पर ही हो गई थी मौत
विज्ञापन

- भीरा-लखीमपुर राजमार्ग पर मालपुर गुरुद्वारा के पास हुआ हादसा

सेकेंड हैंड कार खरीदकर घर से अपनी रिश्तेदारी को निकले युवकों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के अग्गर खुर्द निवासी तीन युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले दोनों युवक चचेरे भाई हैं, जब कि तीसरा घायल युवक भी इन्हीं के परिवार का था।
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के अग्गरखुर्द के पूर्व प्रधान गुलाम वारिस का पुत्र आफाक रजा शनिवार को दोपहर में लखीमपुर से एक अल्टो कार खरीदकर लाया था। साथ में आफाक का चचेरा भाई तौकीर रजा पुत्र मोहम्मद उमर एवं सलील पुत्र मोहम्मद उमर भी थे। तीनों कार लेकर करीब दो बजे गांव पहुंचे। कार की खुशी में रास्ते में दोस्तों को मिठाई भी बांटी। चार बजे करीब गांव से तीनों युवक कार से भीरा अपनी रिश्तेदारी को चल दिए। मालपुुर गुरुद्वारा के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। ड्राइविंग सीट पर बैठे आफाक और फ्रंट सीट पर बैठे तौकीर की मौके पर ही मौत हो गई। कार में तौकीर का शव बुरी तरह फंसा होने से लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला। घायल सलील की हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है। हादसे की खबर पाकर फूलबेहड़ एसओ ब्रजराज यादव एवं चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


मलेशिया में जॉब करता था आफाक, बरेली में पढ़ते थे तौकीर और सलील
बिजुआ। घर का बड़ा बेेटा आफाक मलेशिया में जॉब करता था, तीन महीने पहले ही आफाक मलेशिया से वापस घर आया था। वहीं तौकीर एवं सलील बरेली में दीनी तालीम हासिल कर रहे थे। तीनों अच्छे दोस्त थे। हमउम्र होने के चलते अक्सर उनका बाहर आना जाना साथ ही रहता था। शनिवार को जब कार खरीदने आफाक लखीमपुर गया तो अपने दोनों दोस्तों को साथ ही लेकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed