{"_id":"58e682234f1c1b081a5b4a45","slug":"two-construction-workers-of-a-railway-company-collide-in-a-road-accident-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में रेलवे निर्माण कंपनी के दो जेई की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में रेलवे निर्माण कंपनी के दो जेई की मौत, एक घायल
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 06 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर डीसीएम-कार भिड़ंत से हुआ हादसा
हरियाणा, पंजाब और बाराबंकी के रहने वाले थे मृतक
पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर बुधवार की आधी रात लक्जरी कार और डीसीएम में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक प्राइवेट कंपनी के तीन जूनियर इंजीनियर घायल हो गए। तीनों को पुलिस ने जिला अस्पताल लाई, जहां डॉक्टर ने हरियाणा निवासी जेई 24 वर्षीय मनीष कौशिक और 25 वर्षीय सनी बजाज को मृत घोषित कर दिया, जबकि हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जेई नीरज शुक्ला को लखनऊ रेफर कर दिया।
हादसा बुधवार की रात करीब 12 बजे गांव बौंठा के पास बजे हुआ। लखीमपुर की ओर से एक लक्जरी कार गोला की ओर जा रही थी। गांव बौठा के पास सामने से आ रही डीसीएम से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पंजाब प्रांत के फाजिल्का की न्यू आबादी अभोहर निवासी 25 वर्षीय सनी बजाज, झाझर (हरियाणा) निवासी 24 वर्षीय मनीष कौशिक और बाराबंकी निवासी 26 वर्षीय नीरज शुक्ला घायल हो गए। सूचना पर यूपी 100 और फरधान पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में फंसे तीनों लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने सन्नी बजाज और मनीष कौशिक को मृत घोषित कर दिया, जबकि नीरज की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया है। एसओ बृजलाल यादव ने बताया कि तीनों बड़ी रेल लाइन का निर्माण करा रही एक कंपनी के जेई हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।