फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two children die of mysterious illness

रहस्यमय बीमारी से दो बच्चों की मौत

Sun, 23 Aug 2015 06:08 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Sun, 23 Aug 2015 06:08 PM IST
विज्ञापन
Two children die of mysterious illness
ग्राम पंचायत लाल्हापुर के मोहल्ला हफीजपुर में रहस्यमय बीमारी से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार हैं। बीमार बच्चों में 11 को जिला अस्पताल भेजा गया। गोला के डॉक्टर ने बच्चों में डिप्थीरिया की आशंका जताई है, हालांकि यहां डॉक्टरों ने डिप्थीरिया होने से इंकार किया है। डॉक्टरों ने दूषित पानी पीने से वायरल और गले में खराश होने की बात कही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत लाल्हापुर निवासी नजर अली के 11 वर्षीय पुत्र अफजल को पांच दिन पूर्व गले में गांठ, खांसी और बुखार की शिकायत थी, जिसका स्थानीय डॉक्टरों से इलाज कराया, किंतु हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे जिला अस्पताल के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर ले गए, जहां 22 अगस्त को उसकी मौत हो गई। वहां डॉक्टरों ने बच्चे को डिफ्थीरिया संक्रमित बताया। इसी मोहल्ले के नाजिर अली की 10 वर्षीय पुत्री सोनी की भी इसी बीमारी से मौत हो गई। दो बच्चों की मौत की सूचना पर पहुुंचे कुंभी पीएचसी प्रभारी डॉ. विमल सिंह, डॉ. गनेश कुमार और राकेश कुमार वर्मा ने बच्चे में इन्फेक्शन बताया है। साथ ही डॉक्टरों ने एक दर्जन बच्चों का परीक्षण किया है। डॉक्टरों के अनुसार शब्बीर अली की नौ वर्षीय पुत्री राकिया और अब्दुल हमीद के 11 वर्षीय पुत्र शहशाह आलम में भी संक्रमण पाया गया है। डॉक्टरों ने इन बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन

यह हैं लक्षण
गोला गोकर्णनाथ। डॉ विमल कुमार सिंह ने परीक्षण के दौरान लोगों को डिफ्थीरिया के लक्षण बताते हुए कहा कि बच्चों में तेज बुखार के साथ टांसिल, गले में गांठ, सूजन और खांसी की शिकायत हो जाती है, जिससे बच्चों को खाने, पीने और बोलने में तकलीफ  होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले वालों ने की शिकायत
मोहल्ले वालों ने पीएचसी प्रभारी डॉ. विमल सिंह से शिकायत में कहा कि यहां कोई स्वास्थ्य कर्मी टीका लगाने नहीं आता है। इस पर उन्होंने तत्काल एंबुलेंस से स्वास्थ्य टीम भेजकर परीक्षण कराकर टीकाकरण कर दवाई वितरित कराई। नालियों में ब्लीचिंग पाउडर छिड़कवाने की व्यवस्था कराई।
इन बच्चों को भेजा गया जिला अस्पताल
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला हफीजपुर में डिप्थीरिया की आंशका होने पर 11 बच्चों को जिला अस्पताल भेजा गया है। इनमें मोहम्मद सफी की 10 वर्षीय पुत्री माफिया, 6 वर्षीय पुत्री यासमीन, 7 वर्षीय पुत्र तौहीद, मुन्ना अंसारी की 11 वर्षीय पुत्री रुबीना बानो, मोहम्मद इस्माइल की 16 वर्षीय पुत्री सदुन्निसा, शब्बीर अहमद की 11 वर्षीय पुत्री राकिया बानो, मोहम्मद शाकिर का 12 वर्षीय पुत्र मोहम्मद तौकीर, नजर अली का 13 वर्षीय पुत्र आदिल, अब्दुल हमीद का 12 वर्षीय पत्र शहंशाहे आलम, रहीसुद्दीन का छह वर्षीय पुत्र इख्तियार, इदरीश का 13 वर्षीय पुत्र अनवार, शकील का 10 वर्षीय पुत्र शाकिब और नसीरुद्दीन के चार वर्षीय पुत्र अरबाज को जिला अस्पताल लाया गया है। यहां एसीएमओ डॉ.बलबीर सिंह ने बच्चों में वायरल बताया है। यहां सभी बच्चों का परीक्षण कर दवाएं दी गई हैं। डॉ. बलबीर सिंह ने बताया सभी बच्चों की हालत में सुधार है।

बच्चों की बीमारी सुन अधिकारी पहुंचे अस्पताल
लखीमपुर खीरी। एक साथ 11 बच्चों के बीमार होने की बात सुन एसडीएम एसपी सिंह, सीएमओ डॉ.वीके साहू सहित तमाम अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां वार्ड आदि खाली कराने की व्यवस्था शुरू कर दी गई। किसी बच्चे की हालत ज्यादा खराब न होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed