{"_id":"58d2c8dc4f1c1b870a1a2393","slug":"transfer-one-million-from-the-account-online","type":"story","status":"publish","title_hn":" खाते से ऑनलाइन ट्रांसफर कर उड़ाए एक लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाते से ऑनलाइन ट्रांसफर कर उड़ाए एक लाख
लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
online booking
रिपोर्ट दर्ज कर कोतवाली पुलिस ने शुरू की जांच
किसी जालसाज ने मोहल्ला रामनगर कॉलोनी निवासी धनीराम के खाते से अलग-अलग खातों में ऑन लाइन एक लाख दो हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला रामनगर कॉलोनी निवासी धनीराम ने बताया कि उनका खाता अस्पताल रोड पर स्थित एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा में हैं। उनके खाते से किसी ने 21 मार्च से 22 मार्च के बीच ऑनलाइन विभिन्न खातों में एक लाख दो हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसकी जानकारी तब हुई जब वह बुधवार को बैंक गए तो देखा की खाते से रुपये गायब थे। इस पर उन्होंने जब खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो मामले की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।