फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Traders drove in Bankeganj warehouse fire

बांकेगंज में गल्ला व्यापारी के गोदाम में लगी आग

Fri, 20 May 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-बांकेगंज।
अमर उजाला ब्यूरो-बांकेगंज। Updated Fri, 20 May 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
Traders drove in Bankeganj warehouse fire
अाग - फोटो : अमर उजाला
500 क्विंटल गेहूं जलकर राख
विज्ञापन

कस्बे के गल्ला व्यापारी के गोदाम में वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से वहां लगे गेहूं चट्टे में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक 500 क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने गेहूं के चट्टे पर पानी डालकर आग बुझाई।

शुक्रवार को बांकेगंज-कुकरा रोड पर गल्ला व्यापारी मनोज गोयल के गोदाम में रिपेयरिंग कार्य चल रहा था। इस दौरान वेल्डिंग मशीन से निकली चिंगारी से गोदाम में रखे गेहूं के चट्टे में आग लग गई। गोदाम में आग लगते ही वहां हड़कंप मच गया। मजदूरों और पल्लेदारों ने आनन-फानन में पंप चलाकर कुछ हद तक आग पर काबू पाकर इसकी सूचना फायर ब्रिगेड गोला को दी। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पहुंची तब तक लगभग 500 क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया। मौके पर पहुचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने गोदाम में लगे गेहूं के चट्ट़ों पर पानी डालकर आग बुझाई। तब जाकर गल्ला व्यापारी ने राहत की सांस ली। व्यापारी मनोज गोयल ने बताया आग लगने से गोदाम में रखा 500 क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed