फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tractor - trolley to be vulnerable to the student critically injured

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर छात्र गंभीर घायल

Sun, 17 May 2015 05:25 PM IST
गोला गोकर्णनाथ/बांकेगंज
गोला गोकर्णनाथ/बांकेगंज Updated Sun, 17 May 2015 05:25 PM IST
विज्ञापन
गोला-बांकेगंज रोड पर अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर एक छात्र गंभीर घायल हो गया। सड़क पर पड़े घायल छात्र को फायर कर्मियों ने गोला सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार न होने पर परिवारीजन उसे इलाज के लिए लखनऊ ले गए। चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

बांकेगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी 17 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र मूलचंद्र गोला के मां मंगला देवी स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। रविवार सवेरे वह साइकिल  से ट्यूशन पढ़ने के लिए गांव से गोला जा रहा था। इस दौरान फायर ब्रिगेड स्टेशन के पास रोड पर तेज रफ्तार से जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही  छात्र सड़क पर गिर कर गंभीर घायल हो गया। सड़क पर घायल पड़े छात्र को फायर कर्मियों ने सीएचसी में भर्ती कराने के साथ ही राम नगर उसके परिवारीजनों को सूचना दी। परिवारीजन सुशील की हालत में सुधार न होने पर उसे इलाज के लिए लखनऊ ले गए।  
विज्ञापन

फलफूल रहा है अवैध खनन का धंधा
नगर के आसपास और क्षेत्र में अवैध खनन का धंधा खूब फल-फूल रहा है। इसमें शामिल ट्रैक्टर के चालक तेज गति से वाहनों को चलाते हैं। इनसे राहगीरों को आए दिन दुर्घटनाओं का भय बना रहता है। इस धंधे में लिप्त लोग राजनेताओं और अधिकारियों की शह पर लाखों के राजस्व की चोरी कर मोटी रकम कमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed