{"_id":"6ae4a2c9c829410d16083dda","slug":"mining-mafia-surrounded-the-investigation-team-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-138080-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: खनन माफियाओं ने जांच टीम को घेरा, धमकाकर छुड़ा ले गए ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: खनन माफियाओं ने जांच टीम को घेरा, धमकाकर छुड़ा ले गए ट्रैक्टर
Fri, 30 Oct 2026 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 30 Oct 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
- सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर यमुना नदी में अवैध खनन पकड़ने गई थी विभाग की टीम
- 112 पर कॉल के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, मौके का फायदा उठाकर हिमाचल की ओर भागे चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। डाकपत्थर बैराज क्षेत्र में अवैध खनन पर लगाम लगाने गई भू-तत्व एवं खनिकर्म विभाग की टीम को बृहस्पतिवार को खनन माफियाओं की दबंगई का सामना करना पड़ा। करीब 25-30 माफियाओं ने टीम को घेरकर न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि धमकाकर पकड़े गए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी जबरन छुड़ा ले गए। हैरानी की बात यह रही कि सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिसका फायदा उठाकर चालक वाहनों समेत हिमाचल प्रदेश की सीमा में फरार हो गए।
सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चंद के अनुसार, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर यमुना नदी तल में अवैध खनन की शिकायत मिली थी। इसके निस्तारण के लिए उनके नेतृत्व में विभागीय टीम डाकपत्थर बैराज के पास पहुंची थी। टीम को देखते ही नदी में खनन कर रहे चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने लगे। टीम ने करीब डेढ़ किलोमीटर तक उनका पीछा किया। इस दौरान दो वाहन नदी के तल में फंस गए, जिन्हें टीम ने पकड़ लिया।
भीड़ ने दी धमकियां, पुलिस ने नहीं ली सुध
टीम इन वाहनों को नजदीकी पुलिस चौकी ले जाने की तैयारी कर रही थी कि अचानक 25 से 30 लोगों ने उन्हें घेर लिया। इनमें खनन माफिया और उनके गुर्गे शामिल थे। भीड़ ने टीम के साथ गाली-गलौज कर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दीं। टकराव की आशंका देख टीम ने तत्काल 112 पुलिस हेल्पलाइन पर कॉल किया, लेकिन मदद के लिए कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। इसी बीच दोनों चालक मौके का फायदा उठाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत हिमाचल प्रदेश की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि टीम ने कोतवाली पहुंचकर सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिकायत दी है। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।