फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three teenagers murdered two minor sisters after gangrape

तीन किशोरों ने गैंगरेप के बाद की थी दो नाबालिग बहनों की हत्या

Thu, 30 Mar 2017 12:45 AM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो Updated Thu, 30 Mar 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मोहम्मदी थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग बहनों की गैंगरेप के बाद हत्या तीन नाबालिग लड़कों ने की थी। घटना के चौथे दिन बुधवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि तीनों आरोपी उसी गांव के हैं। उनकी उम्र 14 से 16 साल के बीच है। दोनों बहनों को आरोपी किशोर सिला बीनने के बहाने खेत में ले गए थे। फिर गैंगरेप के बाद जब बहनों ने शिकायत की धमकी दी तो ब्लेड से गला काटकर उनकी हत्या कर दी।
मालूम हो कि 12 और 11 साल की सगी बहनें शनिवार को खेत में सिला बीनने गई थीं। देर शाम तक न लौटने पर परिवार वालों ने रात भर खोजबीन की थी। रविवार की सुबह दोनों बहनों के शव गांव से डेढ़ किमी दूर खेत में मिले थे। शवों की गर्दन धारदार हथियार से काटी गई थी। पीड़ित पिता ने पहले चुनावी रंजिश का हवाला देते हुए ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों पर हत्या का शक जताया था, जिस पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होने के बाद मामला बदल गया था।
विज्ञापन

एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि सीओ मोहम्मदी के निर्देशन में दो पुलिस टीमें बनाई गईं। इसमें महिला एसओ कमर सुल्ताना को भी शामिल किया गया। टीमों ने पीड़ित परिवार समेत करीब 60 लोगों से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि गांव का ही एक लड़का दोनों बहनों को सिला बीनने के लिए बुलाने आया था। उस दिन दोनों बहनों की मां ने सिला बीनने को जाने से मना कर दिया था। एसपी ने बताया कि बस इसी सुराग के सहारे सिलसिलेवार कड़ियां जुड़ती गईं और पुलिस ने आरोपियों को खोज निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पहले आरोपी ने जानकारी होने से इंकार किया, लेकिन जरा सी सख्ती के आगे वह टूट गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके दो साथियों को भी धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया है कि शनिवार को वे चुपके से दोनों बहनों को बुलाकर खेत ले गए थे, जहां डरा धमकाकर गैंगरेप किया। इस पर दोनों बहनों ने शोर मचाते हुए शिकायत करने की बात कही तो तीनों आरोपियों ने ब्लेड से पहले एक लड़की का गला काट दिया। यह देखकर दूसरी बहन ने भागने का प्रयास किया, तो तीनों लड़कों ने उसे 50 मीटर दूर गिराकर दबोच लिया और उसका भी ब्लेड से गला रेत दिया।

एसपी ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल ब्लेड बरामद कर लिए गए हैं। तीनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ 302, 201, 376 (डी) और 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस खुलासे से पुलिस ने राहत की सांस ली है। इससे पीड़ित पिता की ओर से पहले शक के आधार पर नामजद प्रधान समेत तीन लोगों को भी क्लीनचिट मिल गई है। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed