फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three people killed

अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत

Thu, 06 Oct 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 06 Oct 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Three people killed
सड़क हादसा
- कई लोग हुए घायल, एक को किया लखनऊ रेफर
विज्ञापन

- नीमगांव, मितौली, मोहम्मदी में हुए सड़क हादसे

अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हुई हैै। जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसे मितौली, नीमगांव और मोहम्मदी थाना क्षेत्रों में हुए हैं।
सिकंद्राबाद। थाना मितौली के गांव परसेहरा निवासी अतुल अपने बहनोई के भाई 24 वर्षीय रामनिवास निवासी हिम्मतपुर थाना मोहम्मदी के साथ अपने गांव परसेहरा जा रहा था। पिपरी नारायनपुर के पास ईंट भट्ठे के पास बाइक सामने से आई भैंस से टकरा गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टर ने रामनिवास को मृत घोषित कर दिया। जबकि अतुल को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मोहम्मदी। मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर ग्राम सहदेवा के पास बाइक से मोहम्मदी आ रहे रिटायर शिक्षक 72 वर्षीय संतन लाल निवासी तेंदुआ कंजा को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से सीएचसी मोहम्मदी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर शाहजहांपुर रेफर कर दिया। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मितौली। थाना क्षेत्र के गांव पिपरझला से पहले सीतापुर रोड पर ट्रक ने साइकिल सवार दो लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई। मैनपुर गांव निवासी 50 वर्षीय मूलचंद्र कश्यप गांव के ही गोकरन के साथ साइकिल से बुधवार की शाम को पिपरझला बाजार जा रहे थे। रास्ते में पीछे से आए ट्रक ने साइकिल सवारों को रौैंद दिया। दोनों को प्राइवेट गाड़ी से जिला अस्पताल लाया गया, जहां मूलचंद्र ने दम तोड़ दिया। जबकि गोकरन का इलाज चल रहा है।
जंगबहादुरगंज। नेशनल हाइवे पर उचौलिया क्षेत्र के गांव मठबालदेवता मोड़ पर ट्रक और टैंपो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे टैंपो सवार सभी 16 यात्री घायल हो गए। सभी यात्री मजदूरी करने दिल्ली जा रहे थे। घायल होने वालों में टेंपों सवार हरदोई जनपद के थाना मझिला क्षेत्र के ग्राम माधवपुर निवासी रामबक्श, सोनपाल, श्यामबाबू, कल्लू, अशोक, रामपाल, प्रमोद कुमार, राजकुमार, सुमित, सुआराम, चंद्रपाल, अमित, रक्षपाल, रहीस, प्रदीप, नरेंद्र घायल हो गए। सभी का इलाज निजी चिकित्सक के यहां कराया जा रहा है।

फरधान। धौरहरा खुर्द निवासी 32 वर्षीय राजन मिस्त्री धौरहरा भट्ठा के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। रोड से उतर कर बाइक नींव को तोड़ती हुई पलट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वालों ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक के बाद डाक्टर ने लखीमपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed