{"_id":"5798bfc44f1c1b6d4521e1d2","slug":"thousands-theft-suspect-nominated-by-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों की चोरी, शक के आधार पर नामजद रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हजारों की चोरी, शक के आधार पर नामजद रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो मझगईं।
Updated Wed, 27 Jul 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 हजार की नकदी, दो लैपटॉप और एक मोबाइल शामिल, नामजद मुकदमा
कस्बे की एक दुकान से दो लैपटॉप, एक मोबाइल और 20 हजार की नकदी चोरी हो गई। दुकानदार ने शक के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मंगलवार की रात कस्बा निवासी पवन राठौर के यहां दीवार फांदकर चोर घर में घुस गए और फिर यहां से दुकान में चले गए। उन्होंने दुकान में रखे दो लैपटॉप, एक मोबाइल तथा 20 हजार की नकदी चोरी कर ली। दुकानदार जब सुबह उठा तब चोरी की जानकारी हुई। दुकान से लैपटॅाप, मोबाइल, नकदी गायब पाकर उसके होश उड़ गए। इसमें एक लैपटॉप खंड विकास कार्यालय का था। जिसमें तमाम डाटा फीड था। पीड़ित दुकानदार ने शक के आधार पर छब्बापुरवा निवासी अंसू उर्फ अल्लाह डान, सूरज व रामनरायन को नामजद कर तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी इंचार्ज रिषीदेव सिंह ने मौका मुआयना किया है।