फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   theif active

जिले भर में चोरों का कहर

Mon, 29 Dec 2014 07:57 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 29 Dec 2014 07:57 PM IST
विज्ञापन
theif active
सर्द रातें जिले के लोगों पर भारी पड़ रहीं हैं। बदमाशों और चोरों ने लोगों की नींद हराम कर दी है। रविवार की रात चोरों ने मोहम्मदी, फरधान, ईसानगर समेत पांच स्थानों पर लाखों रुपये की नगदी और जेवर पर हाथ साफ कर दिया। फरधान में चोरी की जगह डकैती की सूचना मिलने पर एसपी अरविंद सेन ने मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन

फरधान में पांच लाख का माल उड़ाया
फरधान। थाना क्षेत्र के नरदवल पुरवा गांव में रविवार की रात चोर चंद्रिका प्रसाद गुप्ता के घर के पीछे खाली पड़े एक मकान में बने जीने से उनकी छत पर चढ़ आए और घर के अंदर दाखिल हुए। एक कमरे में चोरों ने अलमारी में रखे कपड़ों के बीच रखी सेफ की चाभी खोज ली और लॉक खोलकर उसमें रखे 57 हजार रुपये, सोने का हार, मंगलसूत्र, मांगबेंदी, सोने की पांच अंगूठियां, दो जोड़ी कान की बाली, नथनी, कमर बिछुआ, तीन जोड़ी पायल, चार जोड़ी नाक के फूल, चार सोने के कंगन, चार जोड़ी बिछिया, मोबाइल सहित करीब पांच लाख का माल पार कर दिया। इस बीच कमरे में चंद्र्रिका का बड़ा पुत्र रोहित गुप्ता और उसकी पत्नी छवि गुप्ता सोते रहे। सुबह जागने पर परिवार वालों को चोरी की जानकारी हो सकी। जानकारी होने पर एसपी भी मौके पर पहुंचे। फरधान पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लाखों के जेवर, नगदी चोरी
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिचपरी कोठी में सरदार बलकार सिंह के घर रविवार रात चोरों ने लाखों रुपये के जेवर व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर सड़क के किनारे से दीवार से चढ़ कर घर के अंदर घुस गए। मकान के अंदर एक कमरे में चार बड़े तथा दूसरे कमरे में पांच बक्से रखे थे, दोनों हालों के मेन दरवाजे खुले थे, वहां उनकी 75 वर्षीय मां अमरकौर सो रहीं थीं। चोरों ने उनके पिता दर्शन सिंह के कोट से अलमारियों की चाभियां निकाल लीं और सेफ में रखे लाखों के जेवर तथा दूसरे सेफ से लाखों की नगदी उड़ा दी। उसके बाद चोरों ने पास के मकान नक्षत्र सिंह के घर में भी घुसे, वहां उनके जागने से चोर भाग गए। चोरों ने पास में बहादुर सिंह के घर में भी घुसने की कोशिश की, लेकिन घर की एक महिला जाग रही थी जिसने लाइट जला दी, जिससे चोर भाग गए। घटना के समय गृहस्वामी बलकार सिंह, अमरीक सिंह समेत पांच लोग दूसरी मंजिल पर लेटे थे। पिता दर्शन सिंह मकान के बाहरी गेट के ऊपर दूसरी मंजिल पर सो रहे थे लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मोहम्मदी पुलिस, फील्ड यूनिट टीम ने आकर सामान के फिंगर प्रिंट लिए। वहीं भाजपा नेता लोकेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमेन संदीप मेहरोत्रा, दून पब्लिक स्कूल की सुरेंद्र्र कौर समेत काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।  
ईसानगर में चोरों नें कई घरों को बनाया निशाना
धौरहरा/ईसानगर। थाना ईसानगर क्षेत्र के बेतीसहदेव में किसान धीरेंद्र्र प्रताप सिंह उर्फ  बबलू की पीछे की दीवार से चढ़ कर चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। घर के एक कमरे को खुला पाकर उसमें रखी अटैची जिसमें दो सोने की चेन 35 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। भागते समय चोर छत पर लगी सोलर प्लेटें भी ले गए। इसके अलावा इसी गांव के नरेंद्र सिंह, राम सिंह और कोटेदार राम स्वरूप के ट्रैक्टर के बैट्रे खोल ले गए। पीड़ितों ने थाना ईसानगर में तहरीर दी है। पुलिस ने अब तक मामलों में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
शराब को खोखा तोड़ कर शराब और नगदी चोरी
पलियाकलां। चोरों ने शहर की बाईपास रोड स्थित यूनियन बैंक के पास देशी शराब बिक्री का एक खोखा रखा हुआ है। इसमें एक कर्मी सोता था लेकिन जब वह सुबह कहीं शौच को गया तो चोरों ने खोखा तोड़ दिया और भीतर से चार पेटी देशी शराब और चार हजार रुपये पार कर दिए। चोरी की जानकारी उसे लौटकर आने पर हुई। सूचना पुलिस को दे दी गई है। उधर आदिवासी थारू जनजाति के कस्बा सूढ़ा में चोरों ने विश्वास की कास्मेटिक की दुकान का ताला तोड़ दिया और भीतर से दस हजार रुपये समेत करीब 50 हजार रुपये का माल पार कर दिया। यह दुकान एसएसबी कैंप के पास है।
मस्जिद से सोलर सिस्टम चोरी
महेवागंज। पुलिस चौकी के निकट कब्रिस्तान है। उसी के समीप मस्जिद से चोराें ने सोलर लाइट पार कर दी। मस्जिद के सदर मोहम्मद जावेद ने चौकी पुलिस को तहरीर दी है।

कई बैट्रियां चोरी
मैगलगंज। थाना इलाके के कस्बा स्थित औरंगाबाद मार्ग निवासी पत्रकार नरेंद्र मिश्रा के घर के बाहर लगी सोलर लाइट की बैट्री को रविवार रात किसी समय चोराें ने घने कोहरे का लाभ उठाते हुए चोरी कर लिया, इसके अलावा चोरों ने कस्बे के ही चौखड़िया मार्ग निवासी नरेश गुप्ता के घर के बाहर खड़ी दो वैनों में लगी दोनों बैट्रियों पर भी हाथ साफ  कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed