{"_id":"f591cd70074b7d54afb75b5ba645b229","slug":"the-young-man-broke-into-chc-beating-sabotage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में घुसकर युवक की पिटाई, तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएचसी में घुसकर युवक की पिटाई, तोड़फोड़
पलियाकलां
Updated Sun, 09 Aug 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस समय अफर-तफरी मच गई जब इलाज कराने आए एक युवक को अज्ञात लोगों ने ओटी में घुसकर मारना-पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान ओटी का शीशा टूट गया और तमाम सामान बिखर गया। सीएचसी अधीक्षक ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
शहर के मोहल्ला रंगरेजान द्वितीय निवासी सतेंद्र कुमार नगर पालिका रोड पर बाइक की टक्कर से जख्मी हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लाया गया था। उनका ओटी में इलाज चल रहा था कि इसी दौरान ओटी में आए कई अज्ञात लोगों ने उनकी जमकर पिटाई शुरू कर दी, जिससे सीएचसी में अफरा तफरी मच गई। मारपीट के दौरान ओटी का शीशा टूट गया और तमाम सामान बिखर गया। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज योगेंद्र प्रसाद ने मौका मुआयना कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। उधर सीएचसी अधीक्षक जितेंद्र पाल ने कई अज्ञात लोगों के खिलाफ अस्पताल में घुसकर तोड़फोड़ करने की तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।