फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The teenager died after falling from tree

पेड़ से गिरकर किशोरी की मौत

Sun, 23 Aug 2015 05:16 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 23 Aug 2015 05:16 PM IST
विज्ञापन
ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव मूसेपुर में बेलपत्र तोड़ने गई किशोरी पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे सीएचसी खमरिया में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया हैै। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया हैै।
विज्ञापन

मुसेपुर निवासी मुरली की 14 वर्षीय पुत्री शांति देवी रविवार की सुबह करीब पांच बजे बेलपत्र तोड़ने के लिए मोहल्ले के बच्चों के साथ बाग गई थी। बेलपत्र तोड़ने के लिए शांति पेड़ पर चढ़ गई, तभी असंतुलित होकर वह जमीन पर आ गिरी। साथ मौजूद बच्चों ने यह सूचना परिवार वालों को दी। इसके बाद किशोरी को सीएचसी खमरिया में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लखीमपुर लाते समय रास्ते में ही किशोरी ने दम तोड़ दिया, डॉक्टरों ने शांति को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed