{"_id":"5818a5254f1c1b5e38436496","slug":"the-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो मरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो मरे
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज और पलियाकलां में हुई दुर्घटनाए
बांकेगंज और पलियकलां में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।
बांकेगंज। बांकेगंज-गोला मार्ग पर गांव निपनिया के निकट मोड़ पर अनियंत्रित हुई बाइक गहरे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी, जिससे बाइक चला रहे थाना फरधान के गांव सरांय निवासी 25 वर्षीय सर्वेश की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे उनके बहनोई गांव मैकूपुर निवासी 26 वर्षीय राजेश घायल हो गए।
हादसा सोमवार की रात करीब दस बजे हुआ। सोमवार की सुबह थाना फरधान के गांव सराय निवासी सर्वेश कुमार गांव मैकूपुर निवासी अपने बहनोई राजेश के यहां छोटी बहन के ब्याह का न्योता देने आया था। कुछ देर बहन के घर रुकने के बाद सर्वेश, बहनोई राजेश को बाइक के पीछे बैठाकर रिश्तेदारी में न्योता देने चला गया। सिद्धनपुर गांव में न्योता देकर दोनों घर लौट रहे थे। निपनियां मोड़ के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पानी भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे बहनोई राजेश घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। पुलिस चौकी इंचार्ज विशंभर दयाल ने बताया की मृतक सर्वेश और गांव मैकूपुर निवासी उसके बहनोई राजेश के परिवारजनों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार करने की लिखित सूचना दी है।
पलियाकलां। ग्राम बोझवा में अपनी बहन से मिलने आए एक युवक की बाइक की टक्कर टैंकर से आमने-सामने हो गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए भीरा ले जाया गया, जहां से उसे लखीमपुर रेफर कर दिया गया। लखीमपुर में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
बिजुआ चौकी क्षेत्र के ग्राम देवरिया निवासी राममूर्ति का 25 वर्षीय पुत्र राजेश अपनी बोझवा निवासी बहन से मिलने आया था। इस दौरान देर शाम वह बाइक से वापस अपने घर जा रहा है। भीरा गुरुद्वारे से पहले सामने से आ रहे अनियंत्रित टैंकर से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए भीरा के प्राइवेट क्लीनिक ले जाया गया। यहां से उसे लखीमपुर रेफर कर दिया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।