फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The man's head struck the railway crossing , death

रेलवे क्रॉसिंग से युवक का सिर टकराया, मौत

Tue, 19 May 2015 06:52 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 19 May 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
The man's head struck the railway crossing , death
थाना क्षेत्र गोला में टाटा मैजिक से जा रहे एक युवक का सिर रेलवे क्रॉसिंग के बैरियर से टकराने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र ईसानगर के ग्राम रमनगरा निवासी कासिम अली अपने 20 वर्षीय पुत्र अनीस और गांव के अन्य लोगों के साथ मेरठ में कुछ काम करने गए थे। सोमवार को वहां से सभी लोग लौट रहे थे। सोमवार रात को यह लोग अखबार लादकर बरेली से आ रही एक टाटा मैजिक से लौट रहे थे गोला के बाहर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे तो ट्रेन आने के कारण मैजिक चालक ने क्रॉसिंग बंद होने से पहले ही वाहन निकालने की सोची। क्रॉसिंग बंद हो रही थी, इस दौरान मैजिक में पीछे बैठा अनीस खिड़की के बाहर झांक रहा था तभी क्रॉसिंग का बैरियर अनीस के सिर से टकराया। इससे अनीस गंभीर रूप से घायल हो गया। अनीस को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed