फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The father said his son was shot dead Rnjisn

पिता बोले, उनके बेटे की रंजिशन गोली मारकर की गई हत्या 

Sun, 18 Sep 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ। Updated Sun, 18 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
The father said his son was shot dead Rnjisn
murder - फोटो : amar ujala
पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज की हत्या की रिपोर्ट 
विज्ञापन

रजनीश हत्याकांड

नगर के मिल डायवर्जन रोड पर मिल यार्ड के पास हुई पश्चिमी दीक्षिताना भारत भूषण कॉलोनी निवासी रजनीश मिश्र की हत्या रंजिशन करने का आरोप मृतक के पिता ने लगाया है। पुलिस ने तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक आपराधिक किस्म का था। उसके खिलाफ कोतवाली में एक हत्या समेत दो मामले दर्ज हैं। 
17 सितंबर की रात साढ़े नौ बजे मिल यार्ड के पास बाइक सवार रजनीश मिश्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी लाई, जहां उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक हमलावरों ने उसके सीने में दोनों तरफ गोली मारी थी। पुलिस ने सीएचसी में मृतक की फेट से एक लोड 315 बोर तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, मोबाइल, पर्स में चार हजार रुपये, बाइक के कागज और वोटर आईडी आदि कब्जे में ली थी। वोटर आईडी से पुलिस को मृतक की रजनीश कुमार के नाम से शिनाख्त हुई। घटना की सूचना रात में ही नगर में आग की तरह फैल गई और तमाम लोगों की भीड़ सीएचसी में एकत्र हो गई। सूचना पर श्रीपाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त अपने पुत्र रजनीश के रूप में की। उन्होंने बताया कि रजनीश शनिवार की शाम बाइक लेकर किसी से मिलने जाने की बात कहकर घर से निकला था। उन्होंने कॉलोनी के ही जितेंद्र वर्मा, मोहल्ला गढ़ी निवासी सामीर और शीबू पर रंजिश गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने तीनोें आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि मोहल्ला तीर्थ स्थित मकान से शाम को मोहल्ला गढ़ी निवासी सामीर और शीबू के साथ रजनीश बाइक से निकला था। शक होन पर वह अपने दूसरे पुत्र और पूर्वी दीक्षिताना निवासी राजकुमार के साथ बाइक से रंजनीश के पीछे चल दिए। मिल यार्ड के पास पहले से घात लगाए बैठे जितेंद्र वर्मा ने रजनीश की बाइक रोक ली। रजनीश के बाइक से उतरते ही जितेंद्र, सामीर और शीबू ने पुत्र को गोली मार दी। जब उन लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए असलहे लहराते हुए भाग निकले। उधर कुछ लोगों का कहना है कि मृतक रजनीश अपनी दबंगई के बल पर विकास चौराहे के इर्द गिर्द रंगदारी वसूलता था। काफी समय पहले उसने दबंगई दिखाने के लिए विकास चौराहे पर फायर भी किए थे।
विज्ञापन


रजनीश पर दर्ज हैं आपराधिक मुकदमा
गोला गोकर्णनाथ। सीओ अनुराग दर्शन और कोतवाल अशोक कुमार पांडे ने बताया कि मृतक रजनीश पर 29नवंबर 2010 में भारत भूषण कालोनी निवासी पवन वर्मा की हत्या का मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह जेल भी गया था। उसके बाद पिपरिया में राहजनी सहित कई आपराधिक मामले में उसकी संलिप्तता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed