{"_id":"5720b9264f1c1be776a91603","slug":"the-death-of-the-young-man-buried-in-debris-live-dhne","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीना ढहने से मलबे में दबकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीना ढहने से मलबे में दबकर युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो-फरधान/सिकंद्राबाद।
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीमगांव क्षेत्र के गांव रोशननगर में हुआ हादसा
मनिकापुर का युवक ममेरी साली के विवाह में हुआ था शामिल
नीमगांव थाना के रोशननगर गांव में ममेरी साली की शादी में शामिल होने आए युवक पर बुधवार की सुबह सोते समय अचानक जीना भरभराकर ढह गया, जिसमें वह गंभीर रूप सेे घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे सीएचसी फरधान लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के वक्त साथ में ही सो रहा एक अन्य युवक और पांच वर्षीय बालक सकुुशल बच गए, उन्हें हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। इस हादसेे से शादी की खुशियां काफूर हो गई और लोग हंसी-मजाक की जगह विलाप में डूब गए।
थाना फरधान क्षेत्र के गांव मनिकापुर निवासी रामविलास का 28 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार नीमगांव थाने के रोशननगर निवासी अपने ममेरे ससुर चंद्रभाल की पुत्री रिषी देवी के विवाह में शामिल होने गया था। मंगलवार की रात ससुर के घर में जीने की नीचे पड़ी एक चारपाई पर अरुण, बिलोचापुरवा निवासी मोतीलाल और एक पांच वर्षीय बच्चा एक साथ सोए थे। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे आठ महीने पहले बनाया गया जीना अचानक भरभरा के ढह गया, जिससे उसके नीचे लेटा अरुण मलबे में दब गया। आनन-फानन में ससुराल वालों ने मलबे से उसे बाहर निकाला और उसके घरवालों को हादसे की सूचना दी। गंभीर अवस्था में उसे एंबूलेंस से फरधान सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के समय साथ में सो रहे मोतीलाल को मामूली चोट आईं, लेकिन वह और बच्चा बाल-बाल बच गए। अरुण की इस अप्रत्याशित मौत से उसका पूरा परिवार सदमे में है। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है, उसकी दो वर्ष की बच्ची भी है।