{"_id":"542dfd96b97208e9c911ae690a97e260","slug":"the-current-youth-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट से युवक की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करेंट से युवक की जान गई
महेवागंज
Updated Sat, 05 Dec 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
बिजली का तार टूट कर गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जिस समय बिजली का तार टूटकर गिरा उस समय सप्लाई चल रही थी। यह हादसा राजापुर गांव में हुआ।
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के राजापुर गांव का नसरत (30) शनिवार की दोपहर गांव में ही एक दुकान पर मजदूरी कर घर लौट रहा था। बीच रास्ते में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर युवक पर गिर गया। बिजली की लाइन में करेंट होने से युवक छटपटाने लगा। कुछ ही देर में उसकी हालत नाजुक हो गई। परिवार वाले उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।