फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The boy was attacked by a tiger on wood picker

लकड़ी बीनने गए बालक पर बाघ ने किया हमला

Thu, 18 Feb 2016 10:27 PM IST
मैलानी।
मैलानी। Updated Thu, 18 Feb 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
The boy was attacked by a tiger on wood picker
मैलानी रेंज में जंगल किनारे स्थित गांव नारंग खुड्डी निवासी एक बालक जंगल में लकड़ियां बीनने गया था। इसी दौरान झाड़ी से निकलकर एक बाघ ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। उसका इलाज निजी चिकित्सक से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मैलानी रेंज में जंगल से सटे गांव नारंग खुड्डी निवासी राजू का 13 वर्षीय पुत्र दुर्गेश बृहस्पतिवार दोपहर जंगल में लकड़ियां बीनने गया था। दुर्गेश के मुताबिक उसी समय कुछ वनकर्मी गश्त करते हुए निकले। उन्हें देखकर वह छिप गया। वनकर्मियों के जाने के इंतजार में वह छिपा बैठा था, तभी झाड़ियों में बैठे एक बाघ ने उसपर हमला कर दिया, इस पर जोर से चिल्ला पड़ा। इससे बाघ उसे छोड़कर जंगल में चला गया। दुर्गेश के कूल्हे और पीठ पर बाघ के पंजे लगे हैं। बुरी तरह घायल दुर्गेश का इलाज निजी चिकित्सक से कराया जा रहा है। बाघ के हमले की सूचना वन विभाग को दी गई है।
विज्ञापन

उधर, मैलानी के रेंजर डीएस यादव ने कहा कि घटना की सूचना मिली है लेकिन किशोर पर बाघ ने हमला किया है इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

अमेठी में साड़ के आतंक से किसान परेशान
सिकंद्राबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र के अमेठी समेत करीब आधा दर्जन गांवों के किसान सांड़ के आतंक से परेशान हैं। यह सांड़ राहगीरों पर हमला करने के साथ किसानों की फसलें भी चौपट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से एक सांड़ अमेठी समेत कई गांवों में आतंक का पर्याय बना हुआ है। यह सांड़ खेतों में घुस कर फसलों को नष्ट कर रहा है। किसानों को अपनी फसलें बचाने के लिए रात-रात भर जाग कर फसलों की रखवाली करनी पड़ रही है। आने-जाने वाले लोगों पर अचानक हमला कर देता है।

साड़ का आतंक केवल अमेठी में ही नहीं रामपुर, रहमतपुर, मड़ेरा, यंगपुर, सेहरुआ आदि गांव भी प्रभावित हैं, इन गांवों के दर्जनों किसानों की फसल यह सांड़ चौपट कर चुका है। उधर अमेठी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल माबूद खां उर्फ शहाब खां ने सांड़ से बचाव करने के लिए प्रशासन से जरूरी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed