{"_id":"5877b2864f1c1b7840ba8adc","slug":"tharu-village-rundi-crop-by-wild-elephants-in-blera","type":"story","status":"publish","title_hn":"थारू गांव बलेरा में जंगली हाथियों ने रौंदी फसल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थारू गांव बलेरा में जंगली हाथियों ने रौंदी फसल
अमर उजाला ब्यूरो चंदनचौकी।
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
घुस आया हाथी फसल नष्ट करता हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बीते एक महीने से हाथियों का थारू गांवों में जारी है आतंक
जंगल से सटे थारू गांवों में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। जंगली हाथी रोज ही किसी न किसी थारू गांव में पहुंचकर फसलों को तहस नहस कर रहे हैं। बुधवार की रात भी जंगली हाथियों ने बलेरा गांव में धावा बोलकर फसलों को रौंद डाला।
थारू गांव बलेरा में किसान हरि पुत्र गन्थू, जयचंद पुत्र बिलासी, कन्हैया पुत्र बिलासी, सीताराम पुत्र भदयी, रघुनाथ पुत्र मंशाराम सहित कई किसानों की फसलों को बुधवार की रात जंगली हाथियों ने तहस-नहस कर दिया। हाथियों द्वारा काफी देर तक फसलों को रौंदा गया, इसके बाद वह वापस जंगल में भाग गए। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व सकलपुरवा गांव में भी जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया था। पिछले एक महीने से कई थारू गांवों में जंगली हाथियों ने आतंक मचा रखा है।