फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teen injured in the attack rhinoceros, admitted

गैंडे के हमले में किशोर जख्मी, भर्ती कराया

Sun, 07 Aug 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महेवागंज।
अमर उजाला ब्यूरो/महेवागंज। Updated Sun, 07 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Teen injured in the attack rhinoceros, admitted
genda - फोटो : amar ujala
- गांव के बच्चों संग चारा लेने खेत गया था
विज्ञापन

- विभाग ने पीड़ित परिवार को दिए 10 हजार

पिछले कई दिनों से फूलबेहड़ इलाके में उत्पात मचा रहे गैंडे ने शुक्रवार को झखरा गांव के एक किशोर पर हमलाकर उसे जख्मी कर दिया। किशोर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग के अफसरों ने मौका मुआयना किया और अस्पताल पहुंचकर पीड़ित किशोर को उपचार के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उसके घरवालों को दी है।
दुधवा जंगल से भटक कर पिछले कई दिनों से फूलबेहड़ के बाढ़ ग्रस्त इलाके में गैंडा चहलकदमी कर रहा है। शुक्रवार शाम झखरा गांव निवासी प्यारेलाल का 16 वर्षीय पुत्र संदीप गांव के ही साथी बच्चों के साथ खेतों की ओर चारा लेने गया था। जहां पर गैंडे ने उस पर हमला बोल दिया, जिससे वह घायल हो गया। साथी बच्चों ने भाग कर जान बचाई और शोर मचाया। इस पर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह गैंडे को वहां से खदेड़ा। घायल किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं गैंडा बड़ागांव की ओर भागा और इस बीच गांव के बाहर विश्राम की भैंस को भी घायल कर दिया। गैंडे के हमले में किशोर के घायल होने की खबर पाकर दक्षिण खीरी के शारदा नगर वन रेंजर भगवान सिंह यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। ग्रामीणों का सतर्क रहने को कहा। रेंजर ने बताया कि अस्पताल में भर्ती घायल किशोर के इलाज के लिए आर्थिक मदद दी गई है। बाढ़ का पानी कम होते ही गैंडे को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया जाएगा। 
विज्ञापन


ग्रामीण कई दिनों से कर रहे मांग
फूलबेहड़ क्षेत्र में बंधे के अंदर बसे बड़ागांव, मंहदी, बरौला और झखरा में पिछले कई दिनों से गैंडा देखा जा रहा है। ग्रामीण खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। खौफजदा ग्रामीण गैंडे को वापस जंगल में छोड़ने के लिए कई दिनों से वन कर्मियों से मांग कर रहे हैं, लेकिन वन विभाग के अफसरों ने कोई सुध नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed