{"_id":"591ef8434f1c1bd91af22a13","slug":"suspicious-circumstances-found-hanging-from-a-young-man-s-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक का पेड़ से लटकता मिला शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में युवक का पेड़ से लटकता मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो ईसानगर।
Updated Fri, 19 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई ने जताया हत्या का संदेह
थाना क्षेत्र के नौरंगपुर निवासी पैकरमा गौतम के 25 वर्षीय पुत्र उमेश का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव नौरंगपुर निवासी उमेश का शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर राजेंद्र के खेत में आम के पेड़ से लटकते गांव वालों ने देखा। शव लटके होने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के भाई तीरथ गौतम ने बताया उमेश लखनऊ में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले ही घर आया था। शाम को गांव घूमने निकला था। देर रात वापस न आने पर आसपास तलाश की गई, लेकिन कोई अता पता नहीं मिला। शवा के पैर जमीन से लगे थे। इससे लगता है कि उसे मारकर लटकाया गया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीक हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल जाएगा। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।