फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   suside

किशोर ने फांसी लगाकर तो युवक ने जहर खाकर दी जान

Sat, 07 Mar 2015 04:58 PM IST
निघासन।
निघासन। Updated Sat, 07 Mar 2015 04:58 PM IST
विज्ञापन
suside
क्षेत्र के गांव गौरिया में किशोर ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली तो दूसरी घटना में गांव त्रिकौलिया में युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। परिवार वालों ने दोनों का अंतिम संस्कार करा दिया। पुलिस ने घटनाओं की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ थाने के गांव नरहर निवासी 15 वर्षीय अनीत कुमार, थाना क्षेत्र के गांव गौरिया निवासी मामा शोभा के यहां रहता था। शोभा ने बताया कि अनीत की दिमागी हालत ठीक नहीं थी, जिसके चलते उसने शनिवार की सुबह आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया। उधर गांव त्रिकौलिया निवासी 25 वर्षीय जितेंद्र ने गुरुवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसको लखनऊ के लिए रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव शनिवार की सुबह गांव पहुंचा, जहां उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया। दोनों घटनाओं की सूचना से पुलिस ने इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed