फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ... Such a passion that has killed and hugged himself to death

...इस कदर जुनून कि खून किया और खुद भी मौत को गले लगाया

Fri, 18 Sep 2015 07:21 PM IST
ईसानगर/खमरिया
ईसानगर/खमरिया Updated Fri, 18 Sep 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
... Such a passion that has killed and hugged himself to death
बंदाली जुनूनी था। वह अक्सर ऐसी हरकतें करने लगता था कि पड़ोसी तक परेशान हो जाते थे, लेकिन वह खून कर सकता है, यह बात किसी ने सोची भी न होगी।
विज्ञापन

गांव कुरमिनपुरवा के मजरा परसिया में शुक्रवार को सुबह खेतों में जब बंदाली और उसकी पत्नी सुदामा का शव मिला तो गांव के लोग अवाक रह गए। पिता रामखिलावन फूटफूटकर रोते हुए कहने लगे कि पिछले तीन चार सालों से वह परेशान था। उसकी हरकतों से वह मानसिक रूप से बीमार लगा तो लखीमपुर के डॉ दुआ के यहां इलाज शुरू कराया। वह कभी ठीक तो कभी बीमार लगने लगता था। पता नहीं ऐसी कौन सी बात हो गई जो यह दिन देखना पड़ा। बंदाली और उसकी पत्नी की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा है वहीं बंदाली के बच्चे भी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। बंदाली के तीनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बंदाली छह भाई हैं सभी अलग-अलग रहते हैं। बंदाली के पास चार या पांच बीघे जमीन थी बंदाली परिवार के भरण पोषण के लिए मजदूरी पर अधिक निर्भर था लेकिन इसके बावजूद उसके परिवार में पूरी तरह से खुशहाली थी। परिवार में कभी विवाद नहीं होता था। अपने खेतों पर अक्सर दोनों पति पत्नी काम करने जाते थे। सुबह जब बंदाली की मौत की खबर मिली तो पूरे गांव के लोग स्तब्ध थे। बंदाली के परिवार में सबसे बड़ी पुत्री है जिसकी उम्र लगभग 12 वर्ष है इसके अलावा दो पुत्र जिनकी उम्र लगभग 9 वर्ष तथा 8 वर्ष है। पति-पत्नी दोनों की मौत के साथ ही परिवार के सामने भी बड़ा संकट खड़ा गया है बंदाली के परिवार में अब कमाई करने वाला कोई नहीं बचा है। बंदाली के बच्चे अनाथ हो गए हैं।

एक दिन पहले दवा लेकर लौटते बस से कूद गया था बंदाली
सीओ मनोज यादव ने बताया कि बंदाली का इलाज लखीमपुर में डॉ. दिनेश दुआ के यहां चल रहा था। गुरुवार को बंदाली लखीमपुर से दवा लेकर लौट रहा था तो अचानक चलती बस से कूद गया था। उस समय उसकी पत्नी साथ थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed