{"_id":"6c4a32d0b15fb79ddafc1571e579fb69","slug":"student-trodden-by-truck-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने छात्रा को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने छात्रा को रौंदा, मौत
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 19 Dec 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलआरपी चौराहे के पास साइकिल से कोचिंग जा रही छात्रा को भूसी भरे ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद छात्रा और उसकी साइकिल ट्रक में फंस गई थी, लेकिन भागने की फिराक में चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। जिससे छात्रा करीब 100 मीटर दूरी तक ट्रक के साथ घिसटती रही। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को भी हिरासत में लिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदपुरा निवासी अमरपाल वर्मा की पुत्री सोनाली वर्मा (20) शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा थी। वह शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे साइकिल से मोहल्ला गोटेय्याबाग स्थित कोचिंग जाने के लिए निकली थी। रास्ते में पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर एलआरपी चौकी के निकट भूसी भरे ट्रक ने छात्रा को टक्कर मार दी, जिसमें वह साइकिल समेत फंस गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और भागने का प्रयास किया। करीब 100 मीटर की दूरी तक साइकिल के साथ ही छात्रा भी ट्रक के साथ घिसटती रही, जिससे छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि साइकिल करीब 200 मीटर की दूरी पर लखनऊ पब्लिक स्कूल के पास मिली। लोगों ने पीछा कर ट्रक को रोककर चालक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने छात्रा को आनन-फानन में जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रक को कब्जे लेकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।