{"_id":"577134114f1c1bc77379b69b","slug":"student-life-was-hanging-from-the-ceiling-fan","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने पंखे से लटक कर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र ने पंखे से लटक कर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली के मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी निवासी श्रवण गुप्ता का 14 वर्षीय पुत्र हर्षित गुप्ता घर के अंदर रस्सी का फंदा गले में डालकर पंखे से लटक गया। परिवार वाले उसे आनन-फानन में उतार कर जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी निवासी श्रवण गुप्ता का पुत्र हर्षित गुप्ता कक्षा नौ उत्तीर्ण कर चुका था। सोमवार की शाम उसने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर कमरे में रस्सी का फंदा गले में डाल लिया और पंखे से लटक गया। उसके चीखने पर परिवार के लोग जब कमरे में पहुंचे तो हर्षित को लटका देख उनके होश उड़ गए। घर में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घर वालों ने आनन-फानन में रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।