{"_id":"57828a594f1c1b6f0c7fdceb","slug":"sp-then-sp-bahraich-border-of-nepal-thami-command","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने बहराइच तो एएसपी ने नेपाल बार्डर की थामी कमान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ने बहराइच तो एएसपी ने नेपाल बार्डर की थामी कमान
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी सतर्क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की सीमाओं पर पुलिस ने की सघन चेकिंग
मोहम्मदी में वैन से असलहा बरामद, दो संदिग्ध दबोचे
एसपी के आदेश पर शनिवार की आधी रात के बाद पुलिस ने जिले की सीमाओं पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में पुलिसकर्मी ढिलाई न बरत सकें। इसके लिए एसपी अखिलेश चौरसिया ने खुद धौरहरा इलाके से जुड़े बहराइच और एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने तिकुनियां क्षेत्र में नेपाल बार्डर पर अभियान की बागडोर संभाली। सीओ सिटी एमपी सिंह ने सीतापुर जिले के मरखापुर बार्डर पर चेकिंग के समय दो लोगों को असलहों समेत दबोच लिया। मोहम्मदी में एक वैन से दो तमंचों समेत दो युवकों को दबोचा गया है, जबकि वैन सवार दो युवक भाग जाने में सफल रहे।
एसपी अखिलेश चौरसिया ने शनिवार की रात 12 बजे से जिले की सीमाएं सील कर सुबह चार बजे तक आने-जाने वालों की सघन तलाशी लेने के आदेश दिए थे। एसपी के आदेश पर बहराइच, सीतापुर, हरदोई और नेपाल बार्डर पर सीमा सील कर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसपी अखिलेश चौरसिया ने बहराइच बार्डर और एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने तिकुनियां कोतवाली सीमा क्षेत्र से जुड़े नेपाल बार्डर की कमान संभाली। थानेदारों के साथ सभी सीओ भी अपने-अपने प्वाइंटों पर चेकिंग की। एसपी ने बताया कि सीओ सिटी एमपी सिंह ने सीतापुर-खीरी जिले के बार्डर के गांव मरखापुर के पास चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को दो तमंचों के साथ दबोच लिया। जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने चालान कर दिया। उन्होंने बताया कि मोहम्मदी पुलिस ने शंकरपुर चौराहा पर एक वैन से दो लोगों को हिरासत में लेकर दो तमंचे बरामद किए हैं, जबकि दो लोग फरार हो गए। एसपी ने पकड़े गए युवकों के शातिर अपराधी होने की आशंका जताई है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही हैं। पुलिस की इस चेकिंग से रात में सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।