फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SP leader and defeated three of the Innova

सपा नेता की इनोवा ने तीन को रौंदा

Sun, 13 Sep 2015 11:40 PM IST
बिजुआ
बिजुआ Updated Sun, 13 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
SP leader and defeated three of the Innova
पलिया से लखीमपुर जा रही एक तेज रफ्तार इनोवा की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया। अनियंत्रित होकर इनोवा कार रोड किनारे खड़ी एक अन्य बाइक को रौंदते हुए खोखे में जा घुसी, इससे खोखे पर बैठे पेश इमाम और एक बुजुर्ग घायल हो गए। घायलों को पहले सीएचसी लाया गया, गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के पूर्व सचिव और पलिया निवासी विनोद गुप्ता रविवार को अपनी इनोवा कार से ड्राइवर शराफत अली के साथ लखीमपुर जा रहे थे। बिजुआ कस्बे के छोटे चौराहे पर तेज रफ्तार इनोवा ने बुलेट बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, ठोकर लगने से बाइक चालक राशिद घिसटते चले गए। बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इनोवा अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ रखे एक लकड़ी के खोखे में जा घुसी। हादसे में खोखे पर बैठे गांव के पेश इमाम मोहम्मद हारून और जान मोहम्मद ठेकेदार भी घायल हो गए। इनोवा की ठोकर से पेश इमाम की बाइक भी टूट गई। घायलों को तत्काल सीएचसी लाया गया, पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी अपने कब्जे में ले ली है। घायल राशिद के पैर में फ्रैक्चर होने और सिर की चोटों के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

राशिद की कमाई से चलता है घर
बिजुआ। राशिद वाहन चालक है। उसकी तन्ख्वाह से ही घर का खर्च चलता है। पैर में फ्रैक्चर होने से अब राशिद कुछ माह तक काम नहीं कर सकता, परिवार वाले सकते में हैं कि इलाज कराने तक को पैसे नहीं हैं, घर का खर्च कैसे चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed