फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sonam 's family frightened , took refuge in kinship

सोनम के घरवाले भयभीत, रिश्तेदारी में ली शरण

Wed, 09 Sep 2015 10:51 PM IST
मैलानी
मैलानी Updated Wed, 09 Sep 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
कुकरा गांव में साली की बलात्कार के बाद हत्या के आरोपी बहनोई के घरवाले अब उल्टे पीड़ित परिवार को ही धमका रहे हैं। भयभीत घरवाले अपना घर छोड़कर रिश्तेदारी में शरण लिए हुए हैं।
विज्ञापन

कुकरा गांव निवासी हशमुद्दीन की 16 वर्षीय बेटी सोनम चार सितंबर को संदिग्ध हालात में अपने घर में फांसी के फंदे से लटकती मिली थी। किशोरी की मां बानो ने छह सितंबर को पुलिस को तहरीर देकर बड़ी बेटी रुखसार के पति मोहम्मद सलमान पर सोनम की बलात्कार के बाद हत्या का आरोप लगाया था। आरोप था कि हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए आरोपी ने सोनम को बेड पर बैठाया, फिर उसके गले में दुपट्टे का फंदा बांधकर दूसरा सिरा बेड के ऊपर लगी खूंटी में बांध दिया। इसके बाद घर के बाहर निकलकर शोर मचाया कि सोनम ने फांसी लगा ली है। सलमान और उसके पिता ने दबाव बनाकर आनन फानन में शव को दफन करवा दिया था। थाना प्रभारी एसएन द्विवेदी ने मामले को गंभीरता से लेकर रामदेव निषाद की मौजूदगी में रविवार को शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। जबकि स्लाइड रिपोर्ट आने के बाद रेप की पुष्टि होने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

घटना के बाद से सोनम के परिवारवाले भयभीत हैं। सोनम का दस वर्षीय भाई समीर, जो घटना का गवाह है, वह काफी डरा हुआ है। पूछने पर वह घबरा जाता है और डरते-डरते उस दिन का वाकया बताता है। घटना के पांच दिन बाद भी सोनम के घर पर ताला पड़ा है। पूछने पर सोनम के पिता हशमुद्दीन ने बताया कि सलमान के घरवाले उसे तथा उसके अन्य रिश्तेदारों को डरा रहे हैं। सलमान का घर चूंकि पास में ही है। इससे हशमुद्दीन के घरवालों को खतरा बना हुआ है। हशमुद्दीन फिलहाल अपने बड़े भाई कमरुद्दीन के यहां पूरे परिवार सहित शरण लिए हुए हैं। जबकि कुकरा गांव के प्रधान जाबिर अली, पूर्व प्रधान इकरामुद्दीन समेत लगभग सारे ग्रामीण हशमुद्दीन के पक्ष में एकजुट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें इंसाफ चाहिए: बानो
मैलानी। सोनम की मां बानो अब भी उसे याद कर रोना शुरू कर देती है। सोनम के चाचा नईमुद्दीन भी रोते हुए ही बात कर रहे हैं। यही हाल उसके पिता हशमुद्दीन और अन्य रिश्तेदारों का है। बानो और उसके सभी रिश्तेदारों की जुबान पर बस एक ही जुमला है कि उन्हें इंसाफ चाहिए।
सपा नेता नरेश ने बंधाया ढाढ़स
मैलानी।
सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तथा चेयरमैन के पति नरेश यादव ने सोनम के घर पहुंचकर उन्हें ढाढ़स बंधाया। घटना के समय घर पर मौजूद दस वर्षीय भाई समीर को भी ढाढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषी को कतई बख्शा नहीं जाएगा और दोषी की मदद करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई का आश्वासन उन्होंने दिया। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक और बेहद निंदनीय घटना है, इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है। इस मौके पर प्रधान जाबिर अली, पूर्व प्रधान इकरामुद्दीन, जकीउद्दीन, मोहम्मद लुकमान सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

तीन माह पहले ही दी थी बाइक
मैलानी।
हशमुद्दीन ने बताया कि सलमान बेटी रुखसार को अक्सर मारता पीटता था तथा पिछले काफी दिनों से वह बाइक की मांग कर रहा था। यह सोचकर कि शायद बाइक की मांग पूरी न होने पर ही वह रुखसार को मारता पीटता है, कुछ दिनों पहले ही सलमान को बाइक भी दिला दी थी लेकिन इसके बावजूद उसने ऐसी शर्मनाक घटना को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed