{"_id":"576c11614f1c1bb576b47fce","slug":"son-in-law-moved-blackjack-poles-two-sides-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर दामाद में चले लाठी डंडे, दोनों पक्ष से तीन लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर दामाद में चले लाठी डंडे, दोनों पक्ष से तीन लोग घायल
जंगबहादुर गंज।
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में पारिवारिक विवाद के चलते ससुर दामाद पक्ष में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें दोनों पक्ष से तीन लोग घायल हो गए।
कस्बा निवासी अंकुर गुप्ता की ससुराल कस्बे में ही है। अंकुर का अपनी ससुराल वालों से विवाद चल रहा है, पत्नी मायके में रह रही है। गुरुवार सुबह नौ बजे के करीब अंकुर गुप्ता का अपने ससुर रामगोपाल गुप्ता उर्फ छोटे गुप्ता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, विवाद उग्र होने पर दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष से अंकुर गुप्ता तथा दूसरे पक्ष से रामगोपाल और उनका पुत्र राय गुप्ता घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से थाना पसगवां में तहरीर दी गई है।
पुलिस ने तीनों घायलों का पसगवां सीएचसी में मेडिकल कराया, जहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है।