फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Six wooden bottles of wood recovered after encounter

मुठभेड़ के बाद छह बोटा साल की लकड़ी बरामद 

Sun, 06 Aug 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो    बेलरायां खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो    बेलरायां खीरी। Updated Sun, 06 Aug 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Six wooden bottles of wood recovered after encounter
- फोटो : demo
चोर फरार, लौदरिया वनबीट से काटकर ला रहे थे बेशकीमती लकड़ी  
विज्ञापन

दुधवा टाईगर रिजर्व की लौदरिया वन बीट से साल की लकड़ी काटकर आ रहे लकड़ी चोरों और पार्क कर्मियों की बीच मुठभेड़ हो गई। इस पर गिरोह के सदस्य एक बंदूक और बेशकीमती लकड़ी से लदी तीन साइकिलें छोड़कर भाग निकले। टीम ने मौके से बंदूक और छह बोटों से लदी तीन साइकिलें बरामद की हैं। 

बेलरायां पार्क वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार कश्यप ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि कुछ लकड़कट्टे पार्क के संरक्षित लौदरिया वन बीट में साल और साखू के कीमती पेड़ को काट लिए हैं और बोटा बनाकर साइकिल पर लादकर ले जा रहे हैं। सूचना पर वे वन दरोगा अजीत कुमार, सुभाष कुमार और वन्य जीव रक्षक सुजीत कुमार, अजय तिवारी आदि के साथ लकड़ी चोरों की तलाश में जा रहे थे। इसी बीच आम बाग से तकियापुर वाले चकरोड पर साइकिलों पर लकड़ी लादकर जाते हुए करीब 10 लोग दिखाई पड़े। इस पर टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को घिरता देख लकड़कट्टों ने पार्क टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पार्क कर्मियों ने भी गोलियां चलाईं, लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर लकड़ी चोर एक देशी बंदूक व लकड़ी बोटों से लदी तीन साइकिलें छोड़कर मौके से भाग निकले। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ की सूचना बेलरायां चौकी पुलिस को देकर उन्होंने लकड़ी चोरों का पीछा भी किया, लेकिन चोर हाथ नहीं लग सके। पार्क प्रशासन ने लकड़ी के बोटे व साइकिलों को सीज कर अज्ञात लकड़ी चोरों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed