{"_id":"18321dbe508e46a9bd75879262230a0a","slug":"short-circuit-a-fire-in-the-priest-s-residence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से पुजारी के आवास में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट सर्किट से पुजारी के आवास में लगी आग
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 23 Aug 2015 05:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजापुर मंडी मार्ग पर विकास भवन के पास हनुमान मंदिर के प्रथम तल पर पुजारी के आवास में शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे कुछ देर में आग की लपटे उठने लगीं। यह देखकर आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई, क्योंकि पुजारी मुकेश तिवारी हादसे के समय मौजूद नहीं थे। लिहाजा आवास के किचेन में रखे गैस सिलेंडर तक आग पहुंचने का डर लोगों को सताने लगा, जिससे आग बुझाने के लिए लोग हिम्मत नहीं जुटा सके। कुछ देर में फायर ब्रिगेड की टीम टैंकर समेत मंदिर पहुंची और पुजारी के आवास में लगी आग पर काबू पा लिया। पुजारी के मुताबिक आग से कपड़े, बिस्तर, तख्त जल गया है।
विज्ञापन