फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seven- year-old girl was raped by a teenager

सात वर्षीय बच्ची से  किशोर ने किया रेप

Mon, 02 May 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 02 May 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
 Seven- year-old girl was raped by a teenager
बच्ची के साथ बलात्कार - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सदर कोतवाली के एक मोहल्ला में सोमवार को हुई वारदात
आरोपी किशोर हुआ फरार, वादी पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में सोमवार को सात वर्षीय बच्ची के साथ रेप के मामला सामने आया है। एक किशोर अपने रिश्तेदार की सात वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां उसके साथ रेप किया। डरी सहमी बच्ची अपने घर पहुंची और पूरी घटना माता-पिता को बताई। इसके बाद पीड़िता को लेकर परिवार वाले कोतवाली पहुंचे और आरोपी किशोर के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा है। 
मिश्राना चौकी क्षेत्र के मोहल्ला निवासी पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि सोमवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मोहल्ले का ही एक किशोर उसके घर आया और सात वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। आरोपी किशोर रिश्ते मेें वादी का फुफेरा भाई है, जिसके चलते परिवार वालों ने बच्ची के जाने पर गंभीरता से गौर नहीं किया। करीब आधे घंटे बाद बच्ची रोते-बिलखते हुए घर पहुंची और अपनी मां को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की जानकारी लगते ही परिवार वाले सन्न रह गए। तुरंत ही मामले की जानकारी पाकर पीड़ित बच्ची को पिता घर पहुंचा और आरोपी किशोर के घर जाकर घटना के बारे में तस्दीक करना चाही, लेकिन आरोपी फरार हो चुका था। पीड़ित बच्ची को लेकर परिवार वाले कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


नामजद नाबालिग आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए महिला अस्पताल भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार हैै। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसपी उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक, सदर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed