फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Servant took off with the store to recover Rs 60

नौकर दुकान की वसूली कर 60 हजार रुपया लेकर उड़ा

Tue, 22 Mar 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ। Updated Tue, 22 Mar 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Servant took off with the store to recover Rs 60
धोखाधड़ी - फोटो : file
- मोहम्मदी रोड पर एक दुकान के सामने छोड़ी बाइक
विज्ञापन

मिल रोड के प्रमुख किराना व्यवसायी संजय साहनी का नौकर तगादा वसूली के 60 हजार रुपया लेकर चंपत हो गया है, जबकि बाइक मोहम्मदी रोड एक दुकान पर छोड़ दी है।
मिल रोड पर सब्जी मंडी के निकट संजय साहनी की शकर, घी, तेल, मैदा की थोक दुकान है। बताया जाता है कि उनका नौकर हबीब अंसारी निवासी हफीजपुर, बारिद हाल मोहल्ला गढ़ी में किराए पर रहकर काम करता था। साहनी की बाइक लेकर उसने नगर के कई दुकानदारों से 60 हजार रुपया वसूले और बाइक सहित शाम तक नहीं लौटा तो उन्होंने काफी खोजबीन कर पुलिस को सूचना दी।

शाम को मोहम्मदी रोड पर पान के दुकानदार ने कोतवाली पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति उनकी दुकान पर बाइक खड़ी कर चाबी दे गया और कहा कि बाइक में तेल खत्म हो गया है। थोड़ी देर में आएगा, लेकिन वह नहीं आया। पुलिस ने  किराना व्यवसायी से बाइक की शिनाख्त कराई और हबीब का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed