फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SDO -loading case investigated

कटान मामले की एसडीओ ने जांच की

Sat, 22 Aug 2015 10:19 PM IST
बांकेगंज
बांकेगंज Updated Sat, 22 Aug 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
SDO -loading case investigated
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज की महुरेना बीट में सागौन पेड़ कटान मामले की जांच करने शुक्रवार दोपहर एसडीओ गोला आरपी सिंह महुरेना पहुंचे, जहां उन्होंने कंपार्टमेंट नंबर 20 में कटान स्थल का बारीकी से मुआयना करने के साथ ही वन कर्मियों से इससे संबधित जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

 दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मैलानी रेंज की महुरेना बीट के कंपार्टमेंट नंबर 20 से सागौन के दो बेशकीमती पेड़ चोर काटकर उठा ले गए थे। इससे पहले 22 जून को इसी कंपार्टमेंट में दो सागौन के पेड़ चोर काटकर डीसीएम में भर कर उठा ले गए थे। एक माह में दो बार एक ही बीट से बेशकीमती सागौन के पेड़ कटने के मामले में बीट के ही एक फारेस्ट गार्ड और वॉचर की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। एसडीओ ने बताया कि एक माह के अंदर बीट से दो बार हुए सागौन के पेड़ों के कटान के मामले में वन कर्मी की भूमिका संदिग्ध मिलने पर संबधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है। इस मौके पर डिप्टी रेंजर इकबाल अहमद, फारेस्टर ब्रजेश कुमार, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, जोगेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed