फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rs 15 charged shoppers grab

दुकानदारों पर 15 हजार रुपये हड़पने का आरोप

Thu, 09 Jun 2016 10:22 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Thu, 09 Jun 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने दो दुकानदारों पर उसके पुत्र को बहला फुसलाकर और सट्टा खिलवाकर 15 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। साथ ही पांच हजार रुपये और मांगे जाने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

एसपी को दिए गए पत्र में अनिल बेदी ने आरोप लगाया है कि पड़रिया में उनकी दुकान है और उस पर उनका बड़ा लड़का 16 वर्षीय चंदन बैठता है। आरोप है कि पास के ही दो दुकानदारों ने उनकी गैर मौजूदगी में लड़के को बहला फुसलाकर आईपीएल मैच में सट्टा खिलवाकर 15 हजार रुपये किस्तों में ऐंठने के बाद पांच हजार रुपये और मांगे। साथ ही दो अलग-अलग नंबरों से फोन करके पैसा न देने पर जान से मारनेे की धमकी दी। एसपी को दिए गए पत्र में हड़पे गए 15 हजार रुपये वापस दिलाए जाने के साथ ही दुकानदारों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जिसपर एसपी ने भीरा थाना पुलिस को मुकदमा लिखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed