फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Robbery of millions of cash including cash

नकदी समेत लाखों का जेवर चोरी  

Mon, 19 Jun 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मितौली।
अमर उजाला ब्यूरो मितौली। Updated Mon, 19 Jun 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Robbery of millions of cash including cash
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
लल्हौआ गांव में हुई वारदात, नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लल्हौआ में चोरों ने रविवार की रात एक घर में दीवार फांदकर हजारों की नकदी समेत कीमती सामान पार कर दिया है। घटना के समय परिवार वाले छत पर सो रहे थे। रात में ही इसकी जानकारी हुई। तो गृहस्वामी ने यूपी 100 पर सूचना दी, जिसके बाद सिपाही घर पहुंचे। हल्का इंचार्ज ने शाम तक निरीक्षण करना जरूरी नहीं समझा और न ही रिपोर्ट दर्ज की गई। गांव लल्हौआ निवासी बलबीर मौर्य घर के कमरों में ताला लगाकर अपनी पत्नी के साथ घर के बाहर दरवाजे पर सोए थे। जबकि तीनों बेटे अपनी पत्नियों और परिवार के साथ छत पर सोए हुए थे। इसी दौरान रात में चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर बक्से, अलमारियों में रखा कीमती सामान उठा ले गए। गृहस्वामी के मुताबिक चोरों ने दो बहुओं का सारा जेवर, गले के हार नथनी, अगूंठी, चैन, मांग बेदी आदि पार कर दिया। साथ ही करीब एक लाख की नकदी भी उठा ले गए। इसके अलावा एटीएम, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र और एक मोबाइल फोन भी चोर ले गए। पीड़ितों ने बताया कि घटना की जानकारी रात करीब तीन बजे तब हुई जब रात में बलबीर उठे, तो दरवाजे खुले देखकर शोर मचाया। सुबह घर से थोड़ी दूर खेत में एक छोटा बक्सा खाली पड़ा मिला। गृहस्वामी ने मितौली थाने में पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन देरशाम तक हल्का इंचार्ज ने मौके पर जाने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed