फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Report on viral video of viral video viral

छात्रा का आपत्तिजनक वीडीओ वायरल करने पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 05 Jul 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  मितौली।
अमर उजाला ब्यूरो  मितौली। Updated Wed, 05 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
 Report on viral video of viral video viral
Mobile Camera - फोटो : अमर उजाला
 ट्यूशन पढ़ाने के दौरान छात्रा से अश्लील हरकत करने और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की है। कस्बे के एक व्यापारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी अमित वर्मा उसकी बेटी को घर पर ट्यूशन पढ़ाने आता था। इसी दौरान बेटी को बहला-फुसला कर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। साथ ही उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जानकारी होने पर परिवार वालों ने जब इसका विरोध किया। तो आरोपी शिक्षक ने फोन पर जानमाल की धमकी देते हुए जबरन शादी का दबाव बनाया। इस मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। एसओ ओपी रजक ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामला आईटी एक्ट से जुड़ा होने के कारण इसकी विवेचना मैगलगंज एचएसओ करेंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed