फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Refuse to play the song on mobile Then cut by ax

मोबाइल पर गाना बजाने से मना किया तो कुल्हाड़ी से काट डाला

Wed, 09 Sep 2015 10:38 PM IST
बेलरायां
बेलरायां Updated Wed, 09 Sep 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
Refuse to play the song on mobile Then cut by ax
कोतवाली तिकुनियां क्षेत्र के गांव तकियापुरवा में मोबाइल पर गाना बजाने से मना करने पर एक युवक ने महिला की जान ले ली। उसने कुल्हाड़ी से महिला के सिर पर कई प्रहार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, तकियापुरवा निवासी सज्जाद के घर के बाहर गांव का ही सोनू अक्सर मोबाइल पर गाना बजाता था। बुधवार को भी अपराह्न करीब तीन बजे सोनू गाना बजा रहा था। सज्जाद की 45 वर्षीय पत्नी कल्लो बानो और उसकी बेटी शब्बो ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। गुस्से से तमतमाया सोनू अपने घर से कुल्हाड़ी उठा लाया और कल्लो बानो को बाहर बुलाकर उसके सिर पर कई प्रहार कर दिए। दिनदहाड़े हुई वारदात से पूरा गांव सहम गया। वारदात की सूचना पाकर सीओ और कोतवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिवार वालों के बयान दर्ज किए। मृतका के पति सज्जाद ने इस मामले में सोनू के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी सीबी सिंह का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

दिनदहाड़े हत्या से गांव में सन्नाटा
बेलरायां।
तिकुनिया क्षेत्र के गांव तकियापुरवा में मामूली बात पर दिनदहाड़े कत्ल की वारदात से लोग सहमे हैं। हत्यारोपी के इरादे को मृतका और उसके परिवार वाले भी नहीं भांप सके थे, जिससे कुछ क्षणों में जघन्य वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस हत्यारोपी को मनचला मानकर जांच कर रही है, क्योंकि हत्या के पीछे अभी कोई ठोस वजह निकलकर सामने नहीं आई है। हालांकि मोबाइल पर गाना बजाने को लेकर महिला का विरोध करना प्रमुख वजह मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकियापुरवा गांव निवासी सज्जाद की पत्नी कल्लो बानो ने बुधवार को मोबाइल पर गाना बजा रहे युवक को सामान्य तौर पर मना किया था, लेकिन इसका परिणाम इतना घातक होगा, यह नहीं सोचा होगा। इसलिए युवक दोबारा कुल्हाड़ी लेकर लौटा, तो कल्लो बानो घर से बाहर आ गईं। पहले से ही कत्ल का इरादा बना चुके सोनू ने कल्लो पर कुल्हाड़ी से कई प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस सनसनीखेज वारदात से गांव में सन्नाटा पसर गया है। कोतवाल सीबी सिंह ने बताया हैै कि अभी तक मामला गाना बजाने से मना करने पर हत्या का प्रतीत हो रहा हैै। अन्य कारणों की बाबत भी जांच की जा रही है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद हत्या के पीछे कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed