फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Reflex truck on bikes, three killed

बाइक पर पलटा ट्रक, तीन की मौत

Sun, 27 Dec 2015 11:58 PM IST
ईसानगर
ईसानगर Updated Sun, 27 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Reflex truck on bikes, three killed
पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर रविवार शाम अंधाधुंध रफ्तार से जा रहा मवेशियों से भरा एक ट्रक भूसी भरी ट्रॉली से टकराने के बाद एक बाइक पर पलट गया। इस हादसे में बाइक पर सवार व्यक्ति, उसके छोटे भाई की पत्नी और उसकी एक वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। दो बच्चे बुरी तरह घायल हुए हैं जिन्हें खमरिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ईसानगर के गांव ऊंचगांव में रहने वाले 40 वर्षीय अवधराम अपने छोटे भाई रामपाल की पत्नी 30 वर्षीय रामा देवी और उसके तीन बच्चों को लेकर रविवार शाम करीब पांच बजे बाइक से अपनी रिश्तेदारी में धौरहरा के गांव हौकना जा रहे थे। अदलीसपुर गांव के पास सिसैया की ओर से आ रहे मवेशियों से भरे ट्रक ने पहले भूसी भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मारी और फिर बेकाबू होकर बाइक के ऊपर पलट गया। बाइक पर सवार पांचों लोग ट्रक के नीचे दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह पांचों को ट्रक के नीचे से निकाल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से पांचों घायलों को खमरिया के सरकारी अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने अवधराम, रामा देवी और एक वर्षीय हिमांशी को मृत घोषित कर दिया। दो वर्षीय अंशी और चार वर्षीय अंशुल भी बुरी तरह जख्मी हो गए, हालांकि डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन

कहां गायब हो गए मवेशी
हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर और क्लीनर फरार हो गए। सीओ मनोज यादव ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस जब तक पहुंची, तब तक ट्रक में लदे मवेशी भी गायब हो चुके थे। ट्रक में कितने और कौन से मवेशी थे और मौके पर मौजूद तमाम ग्रामीणों की मौजूदगी में कैसे गायब हो गए, इस बारे में कुछ पता नहीं लग सका, न पुलिस ही कुछ बता सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed