फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Recovered three stolen bikes, one arrested

चोरी की तीन बाइक बरामद, एक गिरफ्तार

Fri, 04 Nov 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 04 Nov 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Recovered three stolen bikes, one arrested
बाइक
बरामद दो बाइक शहर से हुईं थी चोरी
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस ने थाना फरधान के गांव कालाडुंड निवासी विमलेश वर्मा उर्फ बृजेश वर्मा के कब्जे से तीन बाइक और एक तमंचा और एक कारतूस बरामद होने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया। बरामद दो बाइक शहर से ही चोरी हुईं थीं। 

सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज के पास चोरी की बाइक के साथ खड़ा है। सूचना पर एसआई मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कॉलेज के निकट बाइक के साथ खड़े युवक को घेरकर दबोच लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद दिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम विमलेश वर्मा उर्फ बृजेश वर्मा निवासी कालाडुंडा थाना फरधान बताया। आरोपी बाइक के कागज भी नहीं दे सका। पुलिस जब उसे थाने लाई और कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बाइक चोरी की होने की बात कबूल की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गन्ने के खेत में छिपाकर खड़ी की गईं दो अन्य बाइक भी बरामद कर कब्जे में ली हैं। सदर कोतवाल ने बताया कि बरामद एक बाइक शहर निवासी जितेंद्र वर्मा और दूसरे बाइक कलक्ट्रेट कर्मचारी हरीश कुमार की है। तीसरे बाइक के मालिक की पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed