{"_id":"578b9a674f1c1b167cc4b4d6","slug":"raw-wall-collapse-householder-s-death-his-wife-and-son-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची दीवार गिरने से गृहस्वामी की मौत, पत्नी और पुत्र जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची दीवार गिरने से गृहस्वामी की मौत, पत्नी और पुत्र जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/अमीरनगर।
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
wall
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी अस्पताल में महिला की हालत गंभीर
ग्राम पंचायत देवरिया के मजरा नौवाखेड़ा गांव के जमुनैया झाले में शनिवार की शाम वर्षा के चलते एक मकान की कच्ची दीवार गिरने से गृहस्वामी की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई, साथ में ही बैठी पत्नी और पुत्र भी जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर मृतक की पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है, वहीं पुत्र की हालत में सुधार है। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर लाश को जिला मुख्यालय भेज दिया है।
शनिवार की शाम साढ़े सात बजे नौवाखेड़ा निवासी अशोक कुमार (35) पत्नी मनीषा देवी (32), पुत्र पवन कुमार (5) के साथ कच्ची दीवार पर पड़े छप्पर के नीचे बैठे हुए थे। अचानक दीवार गिर गई, जिससे उसके मलबे में दबकर अशोक कुमार की मौत हो गई वहीं पत्नी मनीषा देवी और पुत्र पवन जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक अशोक कुमार मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। मृतक के पिता दयाराम ने बताया कि अशोक कुमार के चार बच्चे हैं। जिसमें तीन पुत्र तथा एक पुत्री है। अशोक कुमार की मौत के बाद परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार रामदेव निषाद, क्षेत्रीय लेखपाल मुनीष शुक्ला के अलावा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।