फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   rape

मौसा के घर आई किशोरी से दुराचार

Fri, 17 Jul 2015 10:17 PM IST
मितौली/ लखीमपुर खीरी।
मितौली/ लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 17 Jul 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
rape
थाना क्षेत्र में
विज्ञापन
रिश्तेदारी में आई एक किशोरी के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी शौच के लिए गई थी, तभी गांव के दो युवकों ने उससे दुराचार किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पड़ोसी जिले सीतापुर के महोली क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी अपने मौसा के यहां आई थी। गुरुवार की शाम को वह गांव के बाहर शौच के लिए गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही दो युवकों ने उसे दबोच लिया। दोनों उसे पास के गन्ने के खेत में खींच ले गए, जहां उसके साथ दुराचार किया, साथ ही पीड़िता को घर पर कुछ न बताने की धमकी भी दी। पीड़िता जब डरी-सहमी घर पहुंची तो परिवारीजनों से उससे पूछताछ की, जिसके बाद उसने घरवालों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को परिवारीजनों के साथ पीड़िता थाने पहुंची और घटना के बाबत तहरीर दी, जिसके बाद सीओ मितौली मिथिलेश दीक्षित और एसओ पीके सिंह ने मौका-मुआयना किया। सीओ ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर गांव के दो लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed