{"_id":"57812ac34f1c1bca497fa0ed","slug":"raju-murder-case-two-accused-arrested-invoiced","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजू हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, चालान भेजा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजू हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, चालान भेजा
अमर उजाला ब्यूरो/सिकन्द्राबाद।
Updated Sat, 09 Jul 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
accused
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद होने का किया दावा
गांव नौरंगपुर निवासी राजकिशोर उर्फ राजू हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों को नीमगांव पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम दबोच लिया, जबकि तीसरा आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया।
चार जुलाई को देर शाम गांव नौरंगपुर निवासी राजकिशोर उर्फ राजू की रंजिशन बेहजम में इलाहाबाद बैंक के सामने गोली मारकर घायल कर दिया था। जिन्हें जिला अस्पताल के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई की ओर से बेहजम कस्बा निवासी कमल नयन, धर्मेंद्र और अनुज मिश्रा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। एसओ जावेद अख्तर ने बताया कि उन्होंने मुखबिर की सूचना पर एसआई त्रिलोक नाथ दुबे और राम देव के साथ बाछेपारा मोड़ के पास घेराबंदी की और आरोपी कमल नयन और धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान कमल नयन के पास हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। तीसरा आरोपी अभी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।