फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Raided two homes Miscreants looted millions

दो घरों में धावा बोलकर बदमाशों ने लाखों लूटे

Fri, 17 Apr 2015 07:15 PM IST
निघासन
निघासन Updated Fri, 17 Apr 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन
Raided two homes Miscreants looted millions
थाना क्षेत्र के गांव बस्तीपुरवा में नकाबपोश सात बदमाशों ने दो घरों में धावा बोलकर परिवार वालों को कब्जे में ले लिया, जिसके बाद करीब दो घंटे तक लूटपाट की। बदमाशों ने 22,500 रुपये की नगदी समेत करीब 1.30 लाख का सामान लूट लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घरों में घटना का जायजा लिया है।
विज्ञापन

गांव बस्तीपुरवा निवासी विद्यावती ने बताया कि गुरुवार की रात उनके पति गिरधारी गोशाला में, उनका बड़ा बेटा प्रदीप बाहर कमरे में और उनकी तीन बेटियां एक कमरे में सोई थी। रात करीब 1.30 बजे पश्चिम ओर की दीवार को फांदकर बदमाश घुस आए और विद्यावती को अम्मा के नाम से संबोधित करते हुए आवाज दी। नींद में होने के कारण बेटे की आवाज समझ दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही सारे बदमाश कमरे में घुस गए। उसके  बाद दूसरे कमरे में सो रही उनकी पुत्रियों गीता, पिंकी और नेहा को जगाकर एक कमरे में बंद कर दिया, जिसके बाद लूटपाट की। बदमाशों ने घर में रखे करीब 15 हजार रुपये नकद, सोने के कुंडल, पायल समेत करीब 50 हजार का सामान लूट लिया। उसके बाद कमरे की कुंडी लगाकर एक बदमाश तमंचा लेकर बाहर खड़ा हो गया, जबकि अन्य बदमाश पड़ोस में घर के बाहर सो रहे दिनेश के यहां जा धमके। वहां पर बदमाशों ने दिनेश के हाथ बांधकर उसकी पुत्री मोहिनी और पत्नी सोनू को भी बंधक बना लिया, फिर मोहिनी से दरवाजा खुलवाने को कहा। मोहिनी ने घर में आवाज दी। दिनेश के बड़े भाई प्रमोद ने जैसे ही दरवाजा खोला बदमाशों ने उनको भी बंधक बनाने के बाद घर में मौजूद बाबा कृष्णानंद, पत्नी ज्ञानवती और उनकी पुत्रियों को बंधक बनाकर लूटपाट की। यहां से साढ़े सात हजार की नगदी, सोने की जंजीर, मंगलसूत्र समेत करीब 80 हजार का सामान बदमाश लूट ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने ज्ञानवती के कई थप्पड़ भी मार दिए।
विज्ञापन

बम से उड़ाने की दी धमकी
दोनों घरों में लूटपाट के दौरान बदमाशों ने घर को बम से उड़ाने की धमकी भी दी थी, जिससे परिवार के लोग डर गए थे।
आपस में भिड़े बदमाश
बदमाशों को देखकर ज्ञानवती गले में पहने मंगलसूत्र को छुपाने का प्रयास कर रही थी तभी एक बदमाश ने मंगलसूत्र ले लिया। जबकि दूसरा बदमाश मंगलसूत्र किस साथी के पास है यह समझ नहीं पाया, जिसके बाद आपस में ही भिड़ गए। कुछ देर बाद एक बदमाश ने मंगलसूत्र अपने पास होने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी ने घर में पहुंचकर खोला दरवाजा
लूटपाट के बाद जाने से पहले बदमाशों ने परिवार वालों को एक कमरे में बंद कर दिया, जिसके बाद वह चले गए। कमरे के अंदर से काफी शोर सुनने के बाद पड़ोसी चुन्ना आए और दरवाजा खोलकर परिवार वालों को कैद से आजाद कराया।
एसओ आरके यादव ने बताया कि मौके पर सिपाही गए थे। मामले की जांच की जा रही है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed