फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police raids in search of the accused absconding

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने की छापेमारी

Mon, 17 Oct 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 17 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police raids in search of the accused absconding
police - फोटो : amar ujala
- सफाई कर्मचारी गौतम हत्याकांड में तफ्तीश जारी
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला संकटा देवी स्थित बैंड वाली गली निवासी नगरपालिका सफाई कर्मचारी गौतम वाल्मीकि हत्याकांड में शक के आधार पर नामजद किए गए आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई संभावित स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका। उधर, पुलिस का शक घर में कातिल होने का शक गहरा रहा है।

14 अक्तूबर की रात हाथीपुर मोहल्ले में बैंड वाली गली निवासी नगरपालिका कर्मचारी गौतम वाल्मीकि की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई रामनारायन की ओर से मोहल्ले के ही ज्योति स्वरूप के खिलाफ शक के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने शनिवार की रात ज्योतिस्वरूप की तलाश में कई संभावित स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं चढ़ सका। उधर, मर्डर मिस्ट्री के तार परिवार के बीच जुड़ने से पुलिस ने अपनी जांच इसी ओर तेज कर दी है। विवेचक सदर कोतवाल ने बताया कि ज्योति स्वरूप को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उसके पकड़े जाने से कुछ महत्वपूर्ण राज खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed