{"_id":"5731d9a94f1c1b7651919a3f","slug":"police-have-two-soldiers-line-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने दो सिपाहियों को किया लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ने दो सिपाहियों को किया लाइन हाजिर
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 10 May 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
लकड़ी के बोटे के नीचे दबकर मजदूर की मौत का मामला
थाना हैदराबाद के गांव भल्लिया बुजुर्ग में ट्रॉली में लकड़ी लादते समय शीशम के बोटे के नीचे दबकर हुई मजदूर की मौत के मामले में एसपी ने थाना मैलानी में तैनात सिपाही विनोद राठौर और एसपी दफ्तर के सिपाही रामकिशोर को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने मामले की जांच सीओ मोहम्मदी को सौंपी है।
बतादें कि आठ मई को भल्लिया बुजुर्ग में ट्रॉली में लकड़ी भरते समय शीशम के बोटे के नीचे दबकर गांव निवासी 30 वर्षीय नन्हेलाल की मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी ने एसपी को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि यह लकड़ी थाना मैलानी में तैनात सिपाही विनोद राठौर और एसपी दफ्तर पर तैनात सिपाही रामकिशोर के घर जानी थी। उसने आरोपियों के खिलाफ थाना हैदराबाद पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी अखिलेश चौरसिया ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने बताया कि मामले की जांच सीओ मोहम्मदी को सौंपी गई है।