{"_id":"58f4fe994f1c1b3874471906","slug":"police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या कर पहुंच गया थाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की हत्या कर पहुंच गया थाने
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 17 Apr 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लाठी-डंडों से पीटकर मारा
कहा शक करती थी पत्नी
मोहल्ला इकराम नगर नई बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने लाठी डंडो से पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार उसका कहना है कि पत्नी उस पर शक करती थी। इसीलिए उसने हत्या की।
नई बस्ती निवासी शकीम खान का सोमवार की देरशाम अपनी 22 वर्षीय पत्नी नसीब बानो से विवाद हो गया। शकीम लाठी डंडों से पत्नी की पिटाई करने लगा, जिससे पत्नी ने दम तोड़ दिया। थाने पहुंचे शकीम ने बताया कि कि उसकी पत्नी 3 सालों से उस पर किसी और के साथ अवैध संबंध होने का शक करती थी। इसे लेकर आए दिन उसका विवाद होता था। कई बार पहले भी मारपीट हो चुकी है। इस बार वह गुस्से को काबू न कर सका और उसने यह कदम उठा लिया। एसओ विपिन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है, जल्द ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा।